महासमुन्द
बेकाबू हो ट्रक पलटा, चालक की मौत
15-Jul-2023 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुलाई। पिथौरा से सरायपाली की ओर जा रहा एक ट्रक सांकरा जोंक नदी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा और पलट गया। ट्रक पलटने से चालक की घटना स्थल पर ही दबने से मौत हो गई।
सांकरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 06 एन 0388 का चालक डिटर्जेन्ट पावडर लेकर पिथौरा से सरायपाली की ओर जा रहा था। शाम 4 बजे सांकरा जोंक नदी के पास पहुंचा था कि चालक तेज एव लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए डिवाइडर में ट्रक को चढ़ा दिया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रक आगे जाकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की केबिन में दबने से मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे