महासमुन्द

एक ही दिन में नाबालिग ने तीन गाडिय़ों में लगाई आग
14-Jul-2023 2:46 PM
एक ही दिन में नाबालिग ने तीन गाडिय़ों में  लगाई आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जुलाई।
शहर के तीन अलग-अलग स्थानों में एक नाबालिग ने एक ही दिन में 3 चारपहिया वाहनों में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। 

नाबालिग ने गाडिय़ों में तेल छिडक़कर आग लगाई है। नाबालिग ने वाहनों में क्यों आग लगाई है, अब तक कारण सामने नहीं आया है। वहीं आगजनी के बाद से नाबालिग की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आगजनी की शिकायत मिली है। चूंकि नाबालिग का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए उससे पूछताछ नहीं हो पाई है। जैसे ही उसका स्वस्थ होगा, पूछताछ करने के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट