महासमुन्द
महासमुंद,14 जुलाई। जनसम्पर्क अभियान के तहत ग्राम बिरकोनी, बडग़ांव में भारतीय जनता पार्टी सिरपुर-तुमगांव मंडल किसान मोर्चा के द्वारा किसान चौपाल का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा नेता मोती लाल साहू, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नन्दलाल पटेल, नन्दकिशोर यादव, वरिष्ठ किसान नेता शत्रुधन साहू, बलवंत ठाकुर, लक्ष्मण चक्रधारी, दशरथ निषाद, आशा राम चक्रधारी, दानी निषाद, विष्णु चक्रधारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री साहू ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण, फसल बीमा योजना, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिचाई प्रणालियों से अधिक फसल उत्पादन, वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने जैसी योजना लागू की है। इस योजना के तहत मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने सल्फर लेपित यूरिया सरकार बेचेगी जिससे रासायनिक खाद की मात्रा खेतों में कम डालना पड़ेगा। धान की खेती में खाद की लागत मूल्य को कम करने यह योजना केंद्र की मोदी सरकार ले कर आ रही है। इस अवसर पर नन्दलाल पटेल, नन्दकिशोर ने भी सभा को सम्बोधित किया।