महासमुन्द

श्मशानघाट की जमीन पर अवैध कब्जा एसडीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी
12-Jul-2023 3:59 PM
श्मशानघाट की जमीन पर अवैध कब्जा एसडीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जुलाई। 
ग्राम पंचायत खाड़ादरहा के आश्रित ग्राम सालडबरी में भू.माफियाओं द्वारा श्मशानघाट और मुर्दावली की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने एसडीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है। 

उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सालडबरी में 200 कब्र सहित 6 माह पूर्व दफन बच्ची की लाश जेसीबी से उखाडक़र उक्त स्थान पर भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इससे गांव में तनाव है। विज्ञप्ति में उन्होंने आगे बताया है कि भू-माफियाओं द्वारा उक्त स्थल पर पेड़ों को भी उखाडक़र क्षति पहुंचाई गई है। उन्होंने राजस्व अमले पर आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद मामले में संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इसकी वजह से 14 जुलाई शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।


अन्य पोस्ट