महासमुन्द

विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन कलेक्ट्रेट घेराव 20 को
12-Jul-2023 3:13 PM
विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन कलेक्ट्रेट घेराव 20 को

महासमुंद, 12 जुलाई।  जिला भाजपा कार्यालय में कल मंगलवार को महासमुंद विधानसभा समन्वय समिति की बैठक हुई।
समन्वय समिति के संयोजक चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के सत्ता पक्ष के स्थानीय विधायक की उदासीनता के कारण महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में अवरुद्ध हुए जनहित के संवेदनशील मुद्दे व उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की ड्डघोषणा को पूरा नहीं करने संबंधित जनहित के मामलों को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन व 20 जुलाई को कलेक्टोरेट का घेराव और ज्ञापन देने का कार्यक्रम संगठन द्वारा निर्धारित किया गया है। 

पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायक पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी बताया।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर,पूर्व सह संयोजक संदीप दीवान, प्रदेश समिति सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, नगर पंचायत तुमगांव अध्यक्ष राकेश चंद्राकर,पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर,जिला उपाध्यक्ष पवन वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री एतराम साहू, जिला मंत्री धरम साहू, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली, ग्रामीण अध्यक्ष श्याम साकरकर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, प्रशांत श्रीवास्तव, गोपाल वर्मा, गणेश नायक आदि उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट