महासमुन्द
दिव्यांग मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
11-Jul-2023 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 जुलाई। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिसके तहत सरायपाली विकासखंड के ग्राम पैकिन में कल सोमवार को दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बहुतायत दिव्यांग एवं वृद्धजन सम्मिलित हुए। सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा 18 वर्ष के दिव्यांग युवाओं को नवीन मतदाता हेतु फार्म की संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आगामी मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम उपसंचालक संगीता सिंह के मार्गदर्शन एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के समन्वय से आयोजित हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे