महासमुन्द

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
11-Jul-2023 3:49 PM
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 जुलाई। बीटीआई रोड महासमुंद स्थित जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय आवास गृह, डाइट की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। मुख्य मार्ग में फ्लैक्स ढंककर यहां अवैध निर्माण किया जा रहा था। इस पर जिला प्रशासन हरकत में आया और सोमवार शाम को इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

मालूम हो कि उक्त स्थल पर एक व्यवसायी ने पहले ठेला लगाकर अपना व्यवसाय चालू किया। बाद में बैनर की आड़ में दुकान का निर्माण भी करा लिया। उसके ऊपर शेड व आजू-बाजू ईंट की दीवार भी खड़ी कर दी। शिकायत के बाद भी नगर पालिका और राजस्व विभाग ने ध्यान नहीं दी।

 कल राजस्व विभाग ने इसे संज्ञान में लिया और प्रशासन व पालिका की टीम के साथ निर्माणाधीन दुकान को जेसीबी से तोड़वा कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। एसडीएम उमेश कुमार साहू ने कहा है कि बैनर ढंककर सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है। शहर में अन्य जगहों पर हो रहे अतिक्रमण पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट