महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 जुलाई। महासमुंद दवा विक्रेता संघ का सत्र 2023 से 2026 का निर्वाचन 9 जुलाई को 11 पदों के लिए हुआ। इसमें सभी प्रत्याशी निर्विरोध रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शकील लोहानी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जानकारी के अनुसार दव विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनोद चंद्राकर, सचिव अरशी अनवर, उपाध्यक्ष राजेश पटेल, धीरज चंद्राकर, शैलेश अग्रवाल, सह.सचिव कीर्तिभूषण, कोषाध्यक्ष किशन अग्रवाल, लक्ष्मी सोनी, सह कोषाध्यक्ष मनीष शुक्ला, संगठन मंत्री सुभाष पटेल एवं जनसंपर्क अधिकारी सैय्यद एजाज हसन नकवी निर्विरोध चुने गए हैं। जिले के 350 फार्मासिस्ट चुनाव में शामिल हुए थे।
प्रदेश संगठन से महासचिव अविनाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौतम जैन, संगठन मंत्री देवदत्त गौतम, पीआरओ अरुण मिश्रा तथा विभिन्न जिलों से दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष, सचिव व पदाधिकारी आए थे, जिन्होंने अपनी परेशानी खुलकर रखी।