महासमुन्द
स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
10-Jul-2023 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 जुलाई। जिले में भी कल रविवार से स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है और आज से वे काम पर लौट गए हैं।
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के स्वास्थ्य कर्मी अपनी 24 सूत्री मांगों के साथ बीते 4 जुलाई से पटवारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। उनकी हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई थी। टेक्नीशियंस के अभाव में एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथोलॉजी सहित सभी तरह की उपचार संबंधित जांच और कार्य प्रभावित थे। अस्पताल में मरीज भटक रहे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे