महासमुन्द

अमरजीत चावला पहुचे बूथ चलो अभियान में
09-Jul-2023 9:49 PM
अमरजीत चावला पहुचे बूथ चलो अभियान में

पिथौरा, 9 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बूथ चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक भवन पिथौरा के सांस्कृतिक भवन में किया गया।

कार्यक्रम में बूथ चलो अभियान के प्रभारी अमरजीत चावला उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष ,जनपद पंचायत पिथौरा मुकेश यादव, जिला खनिज न्यास निधि सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि श्अजय नंद तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  अनंत सिंह वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष, नगर पंचायत पिथौरा आत्माराम यादव एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा  करण दीवान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिलप्रीत खनूजा एवं मंच संचालन जिला महामंत्री एवं एल्डरमैन द्वारा किया गया।  स्थानीय सांस्कृतिक भवन में ब्लाक के बूथ कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या  में उपस्थित हुए बूथ चलो अभियान के लिए पिथौरा के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला ने, बूथ मेम्बरों को सम्बोधित करते हुए अमरजीत  बूथ कमेटी के महत्व को समझाया और उन्हें कहा कि बूथ कमेटी समाज के आखिरी छोर से जुड़ी हुई कमेटी है। इन्हीं की मेहनत की बदौलत हम विधायक और मंत्री बनते हैं।


अन्य पोस्ट