महासमुन्द

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया गौशाला का निरीक्षण
08-Jul-2023 3:21 PM
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया गौशाला का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जुलाई।
आर्ष ज्योति सेवा संस्थान गुरुकुल आश्रम कोसरंगी में गौशाला निरीक्षण करने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत राम सुंदर दास पहुंचे। इस दौरान स्थानीय गौ सेवकों से सौजन्य भेंट की। उनके साथ गुरूकुल आश्रम कोसरंगी के आचार्य मुकेश आचार्य, सुरेश आचार्य भी थे। 

बजरंग दल के जिला संयोजक एवन साहू, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ सुमन सेंद्र व गौ सेवक अभय कुमार ने महासमुंद शहर सहित पूरे जिले में घुमंतू गौवंशीय पशुओं की सुरक्षा की मांग की। 

उन्होंने कहा कि पशुओं के घायल होने पर त्वरित उपचार सुविधा, पशु चिकित्सालय में पशुओं के लिए एंबुलेंस सुविधा व घायल गौवंशों के लिए पशु चिकित्सालय तक लाने-ले-जाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिस पर डॉ. महंत ने उचित पहल का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर जिला पशु चिकित्सालय से डॉ. जयकिशोर झारिया, डॉ. सीएस चंद्राकर आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट