महासमुन्द

आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष ग्राम सभा 7 को
05-Jul-2023 2:49 PM
आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष ग्राम सभा 7 को

महासमुंद, 5 जुलाई। राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए उनके इलाज के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस सम्बंध में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

ताकि आम नागरिक गंभीर बीमारी के इलाज से वंचित न हों। कलेक्टर ने 7 जुलाई को जिले के प्रत्येक ग्राम, ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु विशेष ग्रामसभा आयोजित कर शत.प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने सुनिश्चित करने कहा है।


अन्य पोस्ट