महासमुन्द

डेढ़ लाख का गांजा लेकर पैदल जाते युवक हिरासत में
04-Jul-2023 4:56 PM
डेढ़ लाख का गांजा लेकर पैदल जाते युवक हिरासत में

महासमुंद, 4 जुलाई। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरीनाका में पुलिस ने एक पैदल चलते युवक को डेढ़ लाख की गांजा समेत पकड़ा है। आरोपी के पास से 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस ने एक पैदल यात्री इन्तफाक खान (29 वर्ष) ग्राम मदारपुर उत्तरप्रदेश हाल मुकाम रायपुर संतोषी नगर निवासी है। जो एवैध बिक्री के वास्ते उक्त गांजे को ले जा रहा था और नाके पर धरा गया। पश्चात पुलिस ने उसके पास से मोबाइल, एक बड़ा बैग जब्त कर लिया है। आरोपी के खिालफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी तहत अपराध कायम कर कार्रवाई में लिया है।

 


अन्य पोस्ट