महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 3 जुलाई। स्थानीय थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी के स्थानान्तरण के बाद प्रेस क्लब पिथौरा व श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकारों ने थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया । इस अवसर बतौर अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवंत खनूजा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कार्तिक राम ठाकुर उपस्थित थे।
इस अवसर पर नपं अध्यक्ष आत्माराम यादव ने कहा कि नगर में सभी वर्गों के साथ सामंजस्य बना कर शांति व्यवस्था बनाये रखने में थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने कहा कि पुलिस और पत्रकारों के बीच विभाग के निगेटिव पॉजिटिव सामचार के प्रकाशन के चलते आए दिन पुलिस व पत्रकारों के बीच तकरार की स्थित देखने को मिलती है, लेकिन श्री तिवारी के 10 माह के कार्यकाल में कभी ऐसी कोई स्थिति निर्मित न होना उनकी कार्यकुशलता का परिचायक है।
समारोह का संचालन करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष रजिंदर खनूजा ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगा पुलिस व आम नागरिक के बीच मधुर संबंध स्थापित कर कार्य करने का सरहानीय कार्यकाल थाना प्रभारी का रहा है कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नंदकिशोर अग्रवाल ने किया।