महासमुन्द

सिकलसेल पीडि़त की मदद के लिए सांसद का आश्वासन
03-Jul-2023 4:03 PM
सिकलसेल पीडि़त की मदद के लिए सांसद  का आश्वासन

महासमुंद, 3 जुलाई। सांसद चुन्नीलाल साहू शनिवार को भाजपा मंडल बसना पहुंचे। इस दौरान ग्राम सराईपतेरा निवासी सरिता प्रधान ने बताया कि उनकी पुत्र सिकलसेल से पीडि़त हैं। इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल से प्रबंधन द्वारा अनुमानित 40 लाख रुपए का खर्च बताया है। उन्होंने सांसद से मोदी सरकार से मदद के लिए राशि उपलब्ध कराने मदद मांगी। सांसद ने बीमारी से संबंधित समस्त कागजात की फाइल बनाकर स्वयं ही प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर मदद के लिए हरसंभव अधिक से अधिक प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट