महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जुलाई। पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. विमल चोपड़ा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संपर्क से समर्थन अभियान के तहत ग्राम मुढेना, नांदगांव, और बेलसोंडा के स्टेशन पारा के लोगो से भेट मुलाकात कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है, जो हमेशा से जनता के हित के लिए कार्य करते चली आ रही है। 2014 में मोदी जी के प्रधानमंत्री बनते ही एक ऐतिहासिक बदलाव भारतीय राजनीति में दिखी। राष्ट्र के विकास गरीब कल्याण, सेवा ,सुशासन का यह 9 वर्ष की उपलब्धि है।
डॉ. चोपडा ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने अपने 36 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसीलिए सभी वर्गो में इस सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। भूपेश बघेल की सरकार प्रदेश को अपराध मॉफियाओं व भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने में तुली हुई है। प्रदेश की जनता ने यह समझ लिया है कि इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
इस अवसर पर मुढेना से मोहन लाल साहू,जीवन लाल निषाद ,अरविंद निषाद, प्रेमु निषाद, प्रमोद निषाद ,जय लाल निषाद, गजेन्द्र साहू, परदेशी निषाद, गोविंद साहू ,संपत निषाद ,ओमप्रकाश विश्वकर्मा ,शंकर निषाद ,धुरवा निषाद, भुपन सिन्हा, गुडडू निषाद आदि उपस्थित थे।