महासमुन्द
नपं तुमगांव उप चुनाव, भाजपा की नंदनी जीती
01-Jul-2023 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1 जुलाई। नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2023 अंतर्गत नगर पंचायत तुमगांव में हुए मतों की गणना शुक्रवार सुबह 9 बजे की गई। जिसमें उम्मीदवार नंदनी लक्ष्मण पटेल भारतीय जनता पार्टी को विजयी घोषित किया गया है।
नगर पंचायत तुमगांव के सभाकक्ष में हुए मतगणना में भाजपा की नंदनी लक्ष्मण पटेल को कुल 154 मत मिले, वहीं धर्मिन धीवर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को कुल 81 मत प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान तीन अविधिमान्य मत भी पड़े। कुल डाले गए मतों की संख्या 238 है।
मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशी नंदनी पटेल को रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार राम प्रसाद बघेल ने निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। मालूम हो कि बीते 27 जून को यहां उप निर्वाचन सम्पन्न हुआ था। जिसमें दो अभ्यर्थी वैध थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे