महासमुन्द
सडक़ हादसे में हुई थी पिता व दो बेटी की मौत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 जून। विगत दिनों हुई सिहावा घठूला के बीच स्कार्पियो गाड़ी व ट्रक के साथ दुर्घटना में सिहावा सोनामगर निवासी दुलेश्वर साहू उम्र 43 साल व दो पुत्री के निधन की खबर से पूरे सिहावा क्षेत्र व साहू समाज स्तब्ध हैं, दुलेश्वर साहू समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति देऊरपारा के नोहर साहू स्वर्गीय मोहन साहू, भानुराम साहू के भ्राता स्वर्गीय सोहन साहू सोनामगर वाले के पुत्र हैं।
जिसके खबर मिलते ही साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ व छत्तीसगढ़ शासन में तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू महामंत्री दयाराम साहू हलधर साहू प्रदेश युवा प्रकोष्ठ संयोजक पवन साहू नगरी तहसील साहू समाज अध्यक्ष पुनीत राम साहू पुर्व जिला साहू संघ उपाध्यक्ष हृदय साहू नगरी परीक्षेत्र के संरक्षक रामगोपाल साहू सिरसिदा परिक्षेत्र अध्यक्ष लालसिंग साहू सचिव चंद्रभान साहू पूर्व अध्यक्ष रामभरोष साहू व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेमसिंह साहू बिरगुड़ी परिक्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह साहू सचिव डा. भुपेंद्र साहू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष माहेश्वरी साहू युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिरूद्ध साहू आदि उपस्थित रहे।