महासमुन्द

बाइक को चपेट में लेते बेकाबू कार मकान में जा घुसी
30-Jun-2023 6:24 PM
बाइक को चपेट में लेते बेकाबू कार मकान में जा घुसी

बाइक सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 30 जून।
गुरुवार दोपहर गढफ़ ुलझर के तरफ  से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में लेते अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में मोटर सायकल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल गये। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिमरकेल में दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल से बस्ती से निकलकर लमकसा जाने रोड क्रॉसिंग कर रहे थे। इसी दरमियान तोषगांव से गढफ़ुलझर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों मोटर साइकिल सवार युवकों को ठोकर मारते हुए गोकुल सिदार के मकान में जा घुसी। 

इसके बाद पुलिस 112 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया। जहां दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर भेज दिया गया। 

ग्राम चिमरकेल के सरपंच गोरेलाल सिदार केशव डड़सेना ने बताया कि दोपहर करीब 3.15 बजे जब डालिम सिदार पिता शिकारी सिदार (24 वर्ष) एवं उजागर पिता बोलो राम सिदार बाइक में सवार होकर तोषगांव से गढफ़ुलझर आ रहे थे। लमकसा के पास सडक़ पार कर रहे थे कि चिमरकेल की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर गोकुल सिदार के मकान में जा घुसी। 

इससे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि मोटर साइकिल सवार दोनों युवकों के पैर फैक्चर होने के साथ गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि प्लेटिना मोटर साइकिल एवं महेश राम पटेल का सेफ्टीक टैंक, गोकुल सिदार का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। कार तोषगांव की बताई जा रही है। जिसमें ड्राइवर सहित 3 लोग सवार थे। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। 


अन्य पोस्ट