महासमुन्द
गोबर खरीदी में लापरवाही, बसना-तुमगांव सीएमओ को नोटिस
30-Jun-2023 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 जून। गोबर खरीदी में लापरवाही व निर्देशों का उल्लंघन के मामले में महासमुंद जिले के दो नगर पंचायतों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। जानकारी के मुताबिक बसना और तुमगांव नगर पंचायतों के सीएमओ को नगरीय प्रशासन एवं विकास के संचालक ने एक नोटिस जारी कर अधिकारियों को सात दिनों में जवाब के लिए कहा है।
चर्चा है कि कृषि विभाग के पोर्टल में 24 अप्रैल से 8 मई 2023 के बीच हितग्राहियों से गोबर खरीदी नहीं किए जाने की वजह से यह नोटिस जारी किया गया है। ऐसा नोटिस सिर्फ महासमुंद जिले के दो नगर पंचायतों को ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के एक नगर निगम, 7 नगर पालिका व 41 नगर पंचायतों को नगरीय प्रशासन एवं विकास के संचालक ने जारी किया है
और सभी अधिकारियों को सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे