महासमुन्द
महासमुंद, 29 जून। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक जुलाई को सुबह 6 बजे अंबेडकर चौक से संजय कानन व संजय कानन से अंबेडकर चौक तक पैदल मैराथन का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोएिशन के अध्यक्ष डॉ.एचबी कालीकोटी ने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी में पैदल चलना अहम है। किंतु भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पैदल चलना भूल गए हैं। लोगों को प्रेरित करने के लिए ही पैदल मैराथन करने का निर्णय एसोशिएशन की बैठक में लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष डॉ.हरजोत सिंह गुरूदत्ता, सचिव डॉ.स्मित चोपड़ा, कोषाध्यक्ष डॉ. लेखराम चंद्राकर समेत संरक्षक डॉ. एसएच गुरूदत्ता, डॉ.एम वाय मेमन,डॉ.आर. के परदल, डॉ. विमल चोपड़ा, डॉ. गिरधारी लाल चंद्राकर, डॉ.घनश्याम चंद्राकर, डॉ. ज्योति कालीकोटी, डॉ. दिलप्रीत गुरूदत्ता, डॉ. मंजीत चंद्रसेन आदि उपस्थित थे।