महासमुन्द

खेत तैयार कर रहे किसान से मारपीट
27-Jun-2023 4:48 PM
खेत तैयार कर रहे  किसान से मारपीट

महासमुंद, 27 जून। बसना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में खेत में जेसीबी मशीन से खोदकर मिट्टी ट्रैक्टर को उठावकर बाहर करा रहे किसान के साथ दो लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट की है। किसान ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र कुमार साहू अपने छोटे भाई उपेन्द्र साहू के साथ ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीन से खेत बनाने के लिये मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर से बाहर कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम के नानदाऊ रात्रे और उसका भाई सदानंद रात्रे दोनों लाठी, डंडा लेकर गाली-गलौज करते हुए आए और यह जमीन मेरा है कहकर जान से मारने की धमकी दी।

नानदाऊ रात्रे ने लाठी डंडे से राजेन्द्र को मारपीट कर चोट पहुंचाया है। उसी वक्त उसका बड़ा भाई सदानंद भी आया उसे गाली देते हुये खेत बनाने से मना किया। घटना को देखकर राजेन्द्र का छोटा भाई उपेन्द्र साहू बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी गाली-गलौज,धक्का-मुक्की कर मारपीट की। घटना के बाद गांव में पंचायत रखी गई। पंचायत में भी आरोपी ने मैं पंचायत की बात नहीं सुनूंगा, कहकर धमकी दी। पश्चात राजेन्द्र ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नानदाऊ रात्रे, सदानंद रात्रे के खिलाफ अपराध कायम विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट