महासमुन्द
वाहन चालकों व परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 जून। स्कूल खुलने से पहले महासमुंद में स्कूल बसों की जांच की गई। कुल 32 स्कूल बसों के फिटनेस जांच परीक्षण में 2 बसों का फि टनेस अवधि समाप्त मिला। इस दौरान 50 स्कूल बस वाहन चालकों एवं परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकाश राव गिरेपुंजे ने स्कूल बसों के फिटनेस जांच एवं वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए थे। लिहाजा 25 जून को पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे के दिशानिर्देश में उप पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस महासमुंद, परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त टीम के साथ पुलिस लाइन परसदा में स्कूल बस जांच शिविर का आयोजन किया था।
जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव, निरीक्षक शेषनारायण ध्रुव, सहायक प्रोग्रामर अमित पाटिल, संजय सिंह, रामभरोसा निर्मलकर, मोहन कंडरा, लखन पटेल, मेघूराम महोबिया एवं यातायात से सहायक उप निरीक्षक मो.फ ारुख खान, प्रधान आरक्षक आनंद घृतलहरे, आरक्षक महेन्द्र दीवान एवं राधेलाल चंद्रवंशी ने वाहन में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर, प्रेशर हॉर्न, आपातकालीन खिडक़ी, स्कूल का नाम, टेलीफोन नंबर,चालक का मोबाइल नंबर, फस्र्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र, स्कूल बस के आगे पीछे स्कूल बस लिखा है कि नहीं आदि चेक किया।
इस दौरान 32 स्कूल बसों का फिटनेस जांच परीक्षण किया गया। जिसमें 2 बसों का फिटनेस अवधि समाप्त होने से परिवहन कार्यालय में आकर फाइन पटाने कहा गया। बाकी 10 बसों के छोटी-मोटी कमियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कराने निर्देश दिये गये। साथ ही 50 स्कूल बस वाहन चालकों एवं परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण जिला चिकित्सालय महासमुंद से आये डाक्टर भुनेश्वरी साहू एवं रविकांत गायकवाड़, नेत्र सहायक अधिकारी के द्वारा किया गया।