महासमुन्द

फसल क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि आबंटन के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
26-Jun-2023 8:13 PM
फसल क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि आबंटन के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

बागबाहरा, 26 जून। फसल क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि आबंटन के लिए संसदीय सचिव के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा।

विगत माह में हुई अनावश्यक वर्षा एवं ओलावृष्टि के चलते किसानों को उनके रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी सूचना जब उन्होंने संसदीय सचिव को दी तो उन्होंने तत्काल इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए महासमुंद कलेक्टर के नाम ओलावृष्टि की राशि क्षतिपूर्ति प्रदाय करने के लिए पत्र लिखा था। जिसमें क्षति का आंकलन करते हुए  कलेक्टर को क्षति की राशि हेतु 7 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि हेतु मांग पत्र विगत माह 15 मई को प्रेषित किया था। इसी मामले में पुन: पत्र जारी करते हुए संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव ने महासमुंद कलेक्टर को पुन: स्मरण  कराते हुए शीघ्र क्षतिपूर्ति की उक्त राशि प्रदाय करने के लिए पत्र लिखा है।

संसदीय सचिव श्री यादव ने अपने लिखे पत्र में शीघ्र ही किसानों के हित में 7 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि आवंटित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी महासमुंद कलेक्टर को निर्देशित किए हैं।

जिस पर महासमुन्द कलेक्टर ने उक्त राशि के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया है।


अन्य पोस्ट