महासमुन्द

रास सांसद फूलो देवी का बागबाहरा में भव्य स्वागत
26-Jun-2023 8:12 PM
रास सांसद फूलो देवी का बागबाहरा में भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 26 जून। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम गत दिनों महासमुंद जिले के प्रवास पर थी, इस दौरान जब उनका काफिला बागबाहरा पहुंचा तो विधायक कार्यालय बागबाहरा के सामने संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव तथा कांग्रेस जनों ने उनका भव्य स्वागत किया।

राज्यसभा सांसद श्रीमती नेताम के औपचारिक स्वागत के पश्चात विधायक कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विशेष विषयों पर चर्चा हुई। तत्पश्चात राज्यसभा सांसद श्रीमती नेताम एवं संसदीय सचिव श्री यादव ग्राम घुचापाली में मां चंडी के दरबार पहुंचे, जहां राज्यसभा सांसद ने मां चंडी की पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, बागबाहरा ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा सागर,गुंजन मन्नाडे, डूमरोटीन ठाकुर, रीमा यादव, हेमलता निषाद, सविता गोस्वामी, सेवती ध्रुव, सविता निषाद, हीरा बघेल, वैदाही महानंद, सरस्वती यादव, मनोहर ठाकुर, हरिशंकर यादव, गणेश शर्मा, सहजान पासा, एडिशन ठाकुर, नवनीत सलूजा, राजेश सोनी, विष्णु महानंद, सेतराम बघेल, खोमेश साहू, तूफान दीवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट