महासमुन्द

स्वाभिमान यात्रा का स्वागत
26-Jun-2023 8:09 PM
स्वाभिमान यात्रा का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 जून। शनिवार को प्रात: 8 बजे भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना करने के पश्चात रायपुर से प्रदेश उत्कल ब्राह्मण समाज की स्वाभिमान यात्रा निकाली गई।

स्वाभिमान यात्रा सबसे पहले पिथौरा, बसना, सरायपाली बरमकेला, सरिया, पुसौर पहुँचा। सभी जगह विप्र जनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उसके पश्चात स्वाभिमान यात्रा रायगढ़ पहुंचा। जहां भव्य स्वागत हुआ।

स्वागत के पश्चात रात्रि भोजन एवं विश्राम किया गया। कल 25 जून को पुन: पूरे ब्लॉक के विप्र जनों एवं अध्यक्षों द्वारा रैली के रूप में स्वाभिमान यात्रा घरघोड़ा प्रस्थान किया। घरघोड़ा पहुंचने के बाद भरी बरसात में भव्य स्वागत किया गया। जहाँ यात्रा एक आम सभा में परिवर्तित हो गई। जहां इन समस्त जिला अध्यक्षों द्वारा एवं विप्र जन विशिष्ट विप्रजनों द्वारा सर्वसम्मति से पुरंदर मिश्रा को छ ग उत्कल ब्राह्मण समाज का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया।


अन्य पोस्ट