महासमुन्द
महासमुंद, 26 जून। सायंकालीन पैदल पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान के तहत एसपी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सभी डीएसपी समेत समस्त थानों की टीम ने पैदल पेट्रोलिंग करते हुए अड्डेबाजों व संदिग्धों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान के तहत 52 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। एसपी के मुताबिक शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार जांच जारी रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद पुलिस के समस्त थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों द्वारा पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़ वाले स्थान, सार्वजनिक तथा आम स्थान, सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी, अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं वाहनों की डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घूमने वालों के साथ ही शहर के आउटर क्षेत्रों में भी ऐसे स्थानों की चेकिंग की गई।
अभियान के तहत कुल 52 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। उक्त अभियान के तहत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं न सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सघन पैदल एवं वाहन से पेट्रोलिंग करते हुए क्षेत्र के सभी संवेदनशील क्षेत्रों अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों भीड़ एवं जमघट वाले क्षेत्रों पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।