महासमुन्द
महासमुंद, 25 जून। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने तुमगांव नगर पंचायत में पार्षद पद के लिए होने जा रहे चुनाव के लिए सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्डवासियों से पार्षद प्रत्याशी धरमीन धीवर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गौरतलब है कि नगर पंचायत तुमगांव में वार्ड नं पांच में पार्षद पद के लिए चुनाव होना है। इसी तारतम्य में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने गुरूवार को यहां सघन जनसंपर्क कर सभा को संबोधित भी किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, सुनील शर्मा, कपिल साहू, ओमप्रकाश यादव, हर्ष शर्मा, गजेंद्र साहू, गौतम सिन्हा, केके साहू, जितेंद्र यादव, रामकिशोर अहिरवार, मानिक साहू, रजउ जलक्षत्री, रमशीला धीवर, गिरजाबाई धीवर, गोदावरी महोबिया, घांसी पटेल, कमल धीवर, संतोष धीवर, जीवन धीवर, राजाराम यादव, संतू यादव, रामकुंवर पटेल, सोनियाबाई धीवर, किशन कुमार सहित वार्डवासी मौजूद थे।