महासमुन्द

सिरपुर क्षेत्र के 48 गांव में निर्मित टंकियों में पानी
25-Jun-2023 5:02 PM
सिरपुर क्षेत्र के 48 गांव में  निर्मित टंकियों में पानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 जून। महासमुंद जिले के अन्तर्गत विकासखण्ड महासमुंद के समोदा-अछोला समूह जल प्रदाय योजना प्रस्तावित है, जिसके तहत जिले के सिरपुर क्षेत्र के 48 ग्राम आते हैं।

इन गांवों में प्रस्तावित 6 एम एल डी के जलशुद्धिकरण संयंत्र ग्राम बेलटुकरी के माध्यम से जल शोधन कर उच्चस्तरीय जलागार ग्राम अछोला में 240 कि ली, ग्राम भोरिंग में 350 कि ली एवं ग्राम जलकी में 100 कि ली क्षमता के उच्चस्तरीय एमबीआर के माध्यम से क्षेत्र के 48 ग्रामों में निर्मित टंकियों को भरा जाना है।

 सिरपुर के ग्राम लहंगर में भी इन्ही जल शोधन से पानी भरा जाएगा। बिना स्रोत की तलाश किए पानी की टंकी किसी जि़ले के किसी भी गांव में नहीं बनी है। सिरपुर के उक्त 48 ग्रामों निर्मित टंकियों में पानी इन्ही जलशुद्धिकरण संयंत्र ग्राम बेलटुकरी जल शोधन से भरा जाएगा।

कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने बताया कि समोदा अछोला समूह जल प्रदाय योजना के अन्तर्गत आऊट विलेज के कार्य की निविदा उच्च कार्यालय में प्रक्रियाधीन है। शीघ्र ही कार्यादेश जारी कर कार्य प्रारंभ कराया जावेगा। योजना के पूर्ण होने के पश्चात सभी 48 ग्रामों में नियमित जल की आपूर्ति की जाएगी।

उक्त योजना में खडसा, लहंगर, एवं गुडरूडीह भी सम्मिलित है। इन गांवों में भी पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ग्राम सिंघौरी में ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि उच्चस्तरीय जलागार में पाईप एवं अन्य फिटिंग कार्य पूर्ण कर ग्राम में शीघ्र ही पेयजल प्रदाय करें।


अन्य पोस्ट