महासमुन्द

राजधानी में हुए स्केटिंग मैराथॉन में शामिल हुए महासमुंद के तीन खिलाड़ी
25-Jun-2023 3:16 PM
राजधानी में हुए स्केटिंग मैराथॉन में शामिल हुए महासमुंद के तीन खिलाड़ी

ट्रैनो क्लब ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,25जून। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर के मरीन ड्राईव में आयोजित स्केटिंग मैराथान रैली में महासमुंद से तीन खिलाड़ी शामिल हुए।

 शामिल होने वाले खिलाडिय़ों में भाग्योदय सिन्हा, आर्यन सोनी व तन्मय शर्मा तीनों स्केटिंग विधा के ट्रैनो क्लब की ओर से शामिल हुए।

कोच सौरभ सचदेव ने बताया कि तीनों खिलाड़ी इन दिनों शहर के रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल में तैयार हुए नए स्केटिंग ट्रैक में प्रैक्टिस कर इस खेल में पारंगत हो रहे हैं। तीनों खिलाडिय़ों ने राजधानी की सडक़ों पर अपना खेल कला कौशल का प्रदर्शन किया।  जिसके लिए आयोजक ट्रैनो रोल स्केटिंग क्लब भिलाई द्वारा तीनों खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया  गया।


अन्य पोस्ट