महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25जून। भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टैक महासमुंद अध्याय द्वारा खाना-खजाना,मेरी खाद्य विरासत विषय पर आयोजित अखिल भारतीय स्तर की पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में स्थानीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल की छात्रा कु. चंचल पिता धनेश साहू कक्षा 7 वीं ने क्षेत्रीय विजेता का खि़ताब हासिल किया है। इन्टैक द्वारा आयोजित विश्व संगीत दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाषाविद् डॉ. चित्तरंजन कर, राज्य संयोजक अरविन्द मिश्रा, महासमुंद अध्याय संयोजक दाऊलाल चन्द्राकर ने उन्हे स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । साथ ही अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रमाण-पत्र सरायपाली-सारंगगढ़ अध्याय के संयोजक यशवंत चौधरी के मार्गदर्शन में संबधित विद्यालय के प्रभारी शिक्षकों व पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक सौंपा गया। जिनमें देव संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य कुबेर गिरी गोस्वामी,लोकेश्वर चन्द्राकर,सरस्वती विद्या मंदिर के रेखराज चन्द्राकर, स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ठ आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रघुनाथ सिन्हा,बृजराज पाठशाला के नरेश साहू,चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल व छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक दाऊलाल चन्द्राकर,श्याम विद्या मंदिर की शिक्षिका द्वय सुश्री सीमा ध्रुव व योगिता यादव, वृन्दावन विद्यालय की शिक्षिका द्वय भूमिका वर्मा एवं श्रीमती सविता ढीढी ने प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
विदित हो कि विगत 17 फरवरी 2023 को यह कार्यक्रम स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में सम्पन्न हुआ था।
जिसमें नगर स्थित 9 विद्यालयों के 77 छात्र-छात्राओं ने अपनी लेखनी और कुचियों से छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को केनवास पर उतार कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी थीं।
चंचल साहू ने अपनी शोधी कलम व रंग-बिरंगी चित्रकारी से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी व्यंजन अईरसा की मिठास व खुशबू नई दिल्ली तक बिखेर कर क्षेत्रीय विजेता का खिताब अपने नाम दर्ज कराया।उनकी इस उपलब्धि पर कवि देवनारायण साहू सुहाना,इन्टैक राज्य सह संयोजक राजेन्द्र चाण्डक, महासमुन्द अध्याय सह संयोजक राजेश्वर खरे,शशि शर्मा, मानकलाल चन्द्राकर,अशोक शर्मा,रूपेश तिवारी,डॉ. रामगोपाल यादव,डॉ. विश्वनाथ पाणीग्रही,अधिवक्ता माधव राव टांकसाले,रघुनाथ सिन्हा,प्रमोद कन्नौजे,डॉ. विजय शर्मा,राजेन्द्र चन्द्राकर,मानक नामदेव सहित पूरे इन्टैक परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।