महासमुन्द

सरकारी राशन दुकान में चोरी
23-Jun-2023 3:35 PM
सरकारी राशन दुकान में चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 जून। चैनल गेट और अंदर शटर का दो ताला तोडक़र लगभग 40 बोरी चावल, शक्कर और किलोबांट चोरी की है।

 ग्राम बेलसोंडा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। ग्राम पंचायत बेलसोंडा के उप सरपंच ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद हुलसी चंद्राकर ने बताया है कि 21 जून की रात बेलसोंडा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान से बाहर चैनल गेट का ताला तोड़, अंदर सटर का दो ताला तोडक़र गोदाम से चोरी का वारदात को अंजाम दिया गया है।

उप सरपंच हुलसी चंद्राकर ने बताया कि लगभग 40 बोरी चावल, 45 किलो चीनी और किलो बांट को चुरा लिया गया है। जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी की यह पहला घटना नहीं है। इसके पहले भी जिले भर में कई दुकानों में चोरी के घटना को अंजाम दिया गया है।


अन्य पोस्ट