महासमुन्द

बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 24 को
22-Jun-2023 4:30 PM
बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 24 को

महासमुंद,22 जून। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा बी.एस.सी. नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा प्रथम पाली में शनिवार 24 जून को आयोजित की गई है। बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा में 1878 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें सहायक परियोजना अधिकारी त्रिवेणी रात्रे को परीक्षा केन्द्र 2301, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह हो 2302, जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी को 2303, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मधु साहू को 2304, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय को 2305, सीमा दीवान को 2306 एवं  गणेश्वरी बंजारे को परीक्षा केन्द्र 2307 के लिए परिवहन अधिकारी/ पर्यवेक्षक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।


अन्य पोस्ट