महासमुन्द
सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उप निरीक्षक परीक्षा 24 को
22-Jun-2023 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,22 जून। छत्तीसगढ़़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उप निरीक्षक परीक्षा द्वितीय पाली में निर्धारित 41 परीक्षा केंद्रों में शनिवार 24 जून को अपरान्ह 2:00 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई है। परीक्षा में 10 हजार 886 प्रतिभागी शामिल होंगे। कलेक्टर प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए 41 परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किए हैं। परिवहन अधिकारी/ पर्यवेक्षक अधिकारी रिपोर्ट संबंधित कार्यक्षेत्र के सहायक नोडल अधिकारी को अनिवार्यता सौपेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे