महासमुन्द
दिव्यांगों को ट्राईसिकल के साथ ही श्रवण यंत्र का वितरण भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,20जून। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के तत्वावधान में शहर के टाउन हाल में आयोजित स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाने वाली मितानिनों के कार्यों की सराहना की। इस दौरान दिव्यांगों को ट्रायसिकल के साथ ही श्रवण यंत्र का वितरण भी किया।
सोमवार को शहर के टाउन हाल में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, तारिणी चंद्राकर, राधेश्याम ध्रुव, मानिक साहू, घासीराम दीवान, गणेश ध्रुव मौजूद थे।
मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति से जुड़ी महिलाओं व मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शासन के प्रमुख स्वास्थ्य व स्वच्छता से संबंधित सभी कार्यों में उनकी महती भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने सहित क्वारंटाइन रहे व्यक्तियों की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिए हैं, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। मितानिनों को परिश्रम के अनुरूप उन्हें सम्मान देने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार गंभीर है और इन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित कराने के लिए विचार-विमर्श कर रही है।
उन्होंने स्वच्छता समिति एवं मितानिनों से मिले समस्याओं से संबंधित आवेदनों के निराकरण के लिए हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने दिव्यांगों को ट्रायसिकल के साथ ही श्रवण यंत्र वितरित किया।
कार्यक्रम में रूपकुमारी ध्रुव, दुकाला साहू, रमा यादव, मीना चंद्राकर, लालकुंवर पटेल, देवकी साहू, उमा ध्रुव, चारो दीवान, भुवनेश्वरी ध्रुव, जम्बा ध्रुव, सुनीता यादव, उमा ध्रुववंशी, रूखमणी चतुर्वेदी, हिरौंदी बाई, मनटोरा चंद्राकर, रेखा साहू, रूखमणी ध्रुव, रतना यादव, कुमारी श्रीवास, रानी शर्मा, छत्राणी ध्रुव, चमेली निर्मलकर आदि मौजूद रहीं।