महासमुन्द

मांगों को ले स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी संघ 4 से हड़ताल पर
20-Jun-2023 3:01 PM
मांगों को ले स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी संघ 4 से हड़ताल पर

 महासमुंद, 20 जून। अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर अब छग प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप कर्मचारी संघ 4 जुलाई से हड़ताल पर जा रहे हैं।

 मिली जानकारी के अनुसार लंबित विभिन्न 24 सूत्रीय मांगों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनियमित दैनिक वेतन भोगी, संविदा, मानदेय पर कार्यरत 30-35 हजार से ऊपर अधिकारी कर्मचारियों के नियमितीकरण, 62 वर्ष जॉब सिक्युरिटी मांगों के साथ ये हड़ताल की योजना बना चुके हैं।

 छग प्रदेश स्वास्थ्य जीवन दीप/ डीएमएफ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने बताया है कि संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा के आव्हान पर संघ के बैनर तले जीवन दीप/ डी एम एफ / सी.एच.ओ संघ द्वारा प्रदेश के 33 जिला में संचालित मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, समस्त कैडर के नियमित, अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर कर्मियों की मांगें राज्य सरकार ने 4 वर्ष बाद भी पूरी नहीं की है।

लंबित जनघोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 के अनुसार विभिन्न मांग जैसे नियमितीकरण, स्थाईकरण, 62 वर्ष जॉब सिक्युरिटी, छंटनी किये गये कर्मचारियों की वापसी, आउट सोर्सिंग पूर्णत: समाप्त जैसी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने जा रहे है, जिसमें डॉक्टर, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, लैब मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के समस्त कर्मचारी जैसे आयुष्मान भारत डाटा एंट्री ऑपरेटर, आदि शामिल हैं।


अन्य पोस्ट