महासमुन्द

धारदार हथियार लहराते युवक गिरफ्तार
20-Jun-2023 2:47 PM
धारदार हथियार लहराते युवक गिरफ्तार

 महासमुंद, 20 जून। लोहे के धारदार तलवार, बटनदार स्टील की धारदार चाकू, कमानीदार धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डराते, धमकाते  एक युवक सरायपाली पुलिस की गिरफ्त में आया है। घटनास्थल बाजारपारा सरायपाली है। पुलिस ने आरोपी से एक लोहे का धारदार  तलवार, एक बटनदार स्टील की धारदार चाकू एवं कमानीदार धारदार चाकू बरामद किया है।  थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनिक को   मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाजारपारा में तलवार लेकर घूमते हुए लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस स्टाफ ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी की। वह अपने हाथ में तलवार लेकर आने जाने वालो को डरा धमका रहा था।

उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।  आरोपी ने पुलिस को अपना नाम करण बेहरा उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 10 सरायपाली बताया है।

आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर  विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट