महासमुन्द

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की पुरस्कार राशि खिलाडिय़ों को अब तक नहीं मिली
20-Jun-2023 2:45 PM
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की पुरस्कार राशि खिलाडिय़ों को अब तक नहीं मिली

 महासमुंद, 20 जून। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामों में वर्ष 2022 में आयोजित छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की पुरस्कार राशि खिलाडिय़ों को अब तक नहीं मिली है। अब अगले महीने जुलाई से एक बार फिर वर्ष -2023 के लिये खेल ओलंपिक आयोजित करने के लिये शासन की ओर से सूचना जारी की जा चुकी है। इसमें14 प्रकार के खेलों में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार की राशि खिलाडिय़ों को दी जानी है। लेकिन मितान क्लब से लेकर संभाग स्तर तक आयोजित खेलों के विजेता खिलाडिय़ों तथा उनके बैंक खातों की सही जानकारी आयोजकों ने खेल विभाग को उपलब्ध ही नहीं कराई है। आयोजक कोई और तथा पुरस्कार वितरक कोई और होने की वजह से पुरस्कार की राशि वितरण करने में दिक्कतें हो रही है। इससे अब खेल विभाग का सिरदर्द बढ़ गया है।

विजेता खिलाडिय़ों के नाम, संख्या जानने के लिये रोजाना खेल विभाग के अमले को प्रत्येक खिलाड़ी को फोन कर उनका नाम सही बैंक खाता संख्या मांगना पड़ रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार शासन द्वारा आयोजित 14 खेलों के लिये कुल 6 स्तर निर्धारित किया गया था। इनमें सर्वप्रथम राजीव किसान क्लब स्तर पर खेल आयोजित किये गये, जो ग्राम पंचायतों में था। यहां से 8-8 ग्राम पंचायतों को 2 भागों में विभाजित कर जोन स्तर पर खेल आयोजित किये गये। यहां तक जैसे-तैसे आंकड़े मिलते गये। लेकिन इसके बाद कलस्टर स्तर नगरीय निकायों में खेल ओलंपिक आयोजित किया गया। जिसमें आयोजक पंचायत व पालिका थी। लेकिन जुलाई 2022 में हुई खेल जिला पंचायत स्तर पर हुई जिसमें कुल 2 हजार खिलाड़ी चयन पश्चात पहुंचे थे। कुल 14 खेलों में 18 से कम, 18 से 40 तथा 40 से अधिक उम्र के महिला-पुरूष खिलाड़ी शामिल थे।

इसके लिये 2 माह पूर्व ही शासन की ओर से पुरस्कार राशि कुल 64 लाख 78 हजार 5 सौ रुपए स्पर्धाओं में विजेता खिलाडिय़ों के नाम व आ चुकी है। खेल विभाग ने निकायों से पत्र व्यवहार किया है।

इस संबंध में जिला खेल  अधिकारी मनोज घृतलहरे ने बताया कि विजेता खिलाडिय़ों की जानकारी उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई थी। फलस्वरूप जानकारी जुटाकर खिलाडिय़ों के खातें में राशि डाली जा रही है। कुछ राशि खिलाडिय़ों के खाते में डाली जा चुकी है। वहीं जिनका अकाउंट नंबर गलत था, उन खिलाडिय़ों के खाता संख्या की जांच की जा रही है।  मालूम हो कि छग शासन ने विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को संजोने के लिये योजना बनाकर ग्रामीण खिलाडिय़ों को गेड़ी, पिठुल, बॉलीबॉल, कबड्डी, खो- खो, फुगड़ी सहित कुल 14 खेलों का आयोजन किया है।

इन खेलों में शामिल होकर विजेता खिलाड़ी पुरस्कार राशि खातों में आने की बाट जोह रहे हैं।


अन्य पोस्ट