महासमुन्द

अरविंद केजरीवाल की 2 जुलाई को बिलासपुर में महारैली
19-Jun-2023 4:05 PM
अरविंद केजरीवाल की 2 जुलाई को बिलासपुर में महारैली

तैयारियों का जायजा लेने पंजाब के आप के कार्यकर्ता पहुंचे महासमुंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 जून। अरविंद केजरीवाल के 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाले महारैली की तैयारी का जायजा लेने कल पंजाब के आम आदमी पार्टी के टीम के संगठन के साथी महासमुंद पहुंचे। जिसमें प्रमुख रूप से पंजाब से आये चेयरमैन चांद सिंग गिल,कैप्टन नछत्तर सिंग गिल ब्लॉक प्रमुख, गुरपाल सिंग,सेक्टर प्रभारी शामिल हुए।

 पंजाब से आए प्रभारियों ने कल ग्राम कोसरंगी, धनसूली,बरबस पुर, चिरको, पटेवा, जोगी डीपा, सिंघी, कोडार में ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। पंजाब में भगवत मान सरकार द्वारा जनता के लिए किए जा रहे कार्यों जिसमें किसानों को फसल का पूरा दाम, गांव गांव मे ग्राम क्लिनिक,एक साल में पच्चीस हजार  बरोजगारों को नौकरी, अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण जैसे कामों को जनता को बताया जा रहा है। लोग उत्साह के साथ आम आदमी पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं और एक मौका छ ग में भी केजरीवाल को नारे के साथ  2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाले महारैली में जाने के लिए अपना नाम लिखा रहे हैं। इसी तरह कल खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा, हाथी बाहरा, कोमा खान में ब्लॉक अध्यक्ष और सर्कल प्रभारियों की बैठक हुई जिसमें प्रमुख रूप से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर,सचिव संजय यादव,जिला उपाध्यक्ष सकील खान, कोसाध्यक्ष कैलाश जैन,महिला विंग के जिला अध्यक्ष नीलम ठाकुर,ब्लॉक प्रभारी आशीष वाकडे, भूषण सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष  पुनाराम निषाद, मीनाक्षी ठाकुर, रामदयाल पटेल, डोंगर सिंह चक्रधारी, गौतम नेताम,केशव पटेल सर्कल प्रभारी इन्दरू ढीढी, रोहित ध्रुव, पुरुषोत्तम साहू रामदास, एवं ग्रामीण  शामिल थे।


अन्य पोस्ट