महासमुन्द

पत्रकार राजकुमार अग्रवाल का निधन
19-Jun-2023 1:28 PM
पत्रकार राजकुमार अग्रवाल का निधन

पिथौरा /महासमुंद, 19 जून। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अग्रवाल (64) का सोमवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। वे आकाश और पत्रकार सौरभ गोयल के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4.30 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।

राजकुमार अग्रवाल के निधन पर प्रेस क्लब पिथौरा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पत्रकारिता में हमेशा जनहित एवं भ्रष्टाचार की खबरों को प्रमुखता से उठाया करते थे। पत्रकार संघों के लिए भी उनका योगदान सराहनीय रहा है। जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।


अन्य पोस्ट