महासमुन्द
सहकारी कर्मियों की हड़ताल, प्रचार-प्रसार में कमी, तकनीकी खामियों से काम प्रभावित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 जून। वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉकों में ई-केवाईसी अपडेट कराने का काम चल रहा है। लेकिन सहकारी कर्मियों की हड़ताल, प्रचार प्रसार में कमी और तकनीकी खामियों की वजह से यह काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जिन लोगों का राशनकार्ड 30 जून का आधार से सत्यापित नहीं हो पाएगा, उन्हें राशन नहीं मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक सर्वर डाउन, फिंगरप्रिंट नहीं लेना और सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सत्यापन का काम प्रभावित हो गया है। वहीं इस काम में पीछे होने की सबसे बड़ी वजह सहकारी कर्मियों की हड़ताल है।
पिछले डेढ़ महीने से ई-केवाईसी का काम चल रहा है, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में काम की रफ्तार धीमी है। महासमुंद जिले में अभी तक जिले के मात्र 1.50 लाख लोगों का ही ई-केवाईसी हो पाया है। करीब लोगों का केवाईसी करना बाकी है। इसके लिए शासन ने 30 जून तक निर्देश दिया है, लेकिन उक्त तिथि में काम हो पाना संभव नहीं दिख रहा है।
राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना के तहत पात्रता रखने वाले जिले के हितग्राहियों को राशन दुकानों को पीडीएस चावल समेत अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में शासन की ओर से मिले निर्देश पर राशन कार्ड के प्रत्येक सदस्यों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जिले के खाद्य अफसरों के मुताबिक सहकारी समिति के कर्मियों की हड़ताल से काम प्रभावित है। अंगूठे का निशान नहीं आने के कारण इंतजार करते परिवार परेशान हैं। मशीन फिंगरप्रिंट नहीं ले रहा है। बच्चे और 60 से अधिक उम्र के हो चुके बुजुर्गों के अंगूठे या अन्य उंगलियों का निशान नहीं बन पा रहा है।
ई-केवाईसी के लिए सर्वर भी बड़ी समस्या है। इसकी वजह से एक-एक घंटे में एक सदस्य का ई-केवाईसी हो रहा है। इसकी वजह से अन्य परिवार भीषण गर्मी में इंतजार करते खड़े रहते हैं। सर्वर की समस्या सुलझाने में विभाग के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं।
इसमें सरकारी कर्मियों की हड़ताल ही 3. ई-केवाईसी समय पर पूरा नहीं होने सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है। क्योंकि 445 समिति ऐसे हैं, जिसका संचालन सहकारी समिति के माध्यम से संचालित हो रहा है। ये कर्मचारी वर्तमान में हड़ताल पर हैं।
महासमुंद जिले में एपीएल और बीपीएल राशन को मिलाकर करीब 3 लाख 17 हजार राशन कार्डधारी हैं। इनमें सदस्यों की कुल संख्या 11 लाख 8 हजार 181 हैं। पता चला है कि ई-केवाईसी कराने के लिए राशन दुकानों में लोगों की भीड़ तो लग रही है, लेकिन किसी न किसी तरह से काम प्रभावित हो रहा है। वहीं अभी तक मात्र डेढ़ लाख लोगों का ही ई-केवाईसी हुआ है।