महासमुन्द
20-20 लीटर हाथभ_ी महुआ शराब बरामद, 2 पर कार्रवाई
11-Jun-2023 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,11जून। भंवरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बड़ेसाजापाली में दो व्यक्तियों से 20-20 लीटर हाथभ_ी महुआ शराब कुल 40 लीटर जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बड़े साजापाली में दो व्यक्ति 20-20 लीटर वाली जरकीन में बिक्री हेतु महुआ शराब रखे हैं। जिस भंवरपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों के घर पर दबिश दी। जहां बाड़ी में प्लास्टिक जरकिन के अंदर 40 लीटर महुआ शराब मिला। तीन नग जर्मन गंजी मिली।
पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम बंशी भारद्वाज 28 वर्ष तथा जमुना बाई उम्र 54 वर्ष दोनों ग्राम साजापाली चौंकी भंवरपुर निवासी बताया। जब्त शराब की कीमत 88 सौ रुपए बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 34-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे