महासमुन्द
प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर रहेंगे मौजूद
महासमुंद,11 जून। कल 12 जून को लोकसभा स्तरीय विशाल सभा का आयोजन होना है। सभा को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर संबोधित करेंगे। इसी तारतम्य में भाजपा ग्रामीण मण्डल की बैठक आहूत की गई। इसमें कहा गया कि केंद्र सरकार के नौ साल की प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने सुशासन संकल्प के साथ गरीबों और वंचितों को समाज में सम्मान सुरक्षा दिलाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिखाया है। इस विशाल सभा के लिए ग्रामीण मण्डल महासमुंद से एक हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।इस अवसर पर विशाल सभा के लोकसभा सह संयोजक प्रकाश चन्द्राकर, प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा के प्रेम चन्द्राकर, मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर, नामदेव साहू, राकेश चन्द्राकर, दिग्विजय साहू, राहुल चन्द्राकर, प्रहलाद कौशिक, प्रेमू विश्वकर्मा, साजन यादव, आनंद साहू, यशवंत साहू, दामजी साहू, गोपी कन्नौजे, प्रेमनाथ ध्रुव, हरेंद्र साहू, दीपक चन्द्राकर आदि उपस्थित रहे।