महासमुन्द
महासमुंद,11जून। हज की मुबारक यात्रा के लिए महासमुंद बाजार वार्ड से हाजी लतीफ चौहान के बड़े साहबजादे हाजी जमील चौहान राजू व हज्जन नसीम बेगम 12 जून सोमवार पीर को सुबह 10 बजे निज निवास बाजार वार्ड महासमुंद से नागपुर के लिए रवाना होंगे। तत्पश्चात 13 जून मंगलवार को नागपुर से रात्रि 8 बजे की फ्लाईट से मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे। मालूम हो कि हर साल हज के मुबारक महीने में मक्का शरीफ में हजारों हाजी शामिल होकर हज का अरमान पूरा करते हंै। महासमुंद शहर से इस साल हाजी जमील चौहान राजू और उनकी अहलिया हज्जन नसीम बेगम हज की मुबारक यात्रा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान हाजी और हज्जन का इस्तकबाल हुआ। हज यात्रा के लिए मुस्लिम समाज के लोगों सहित नगर के गणमान्य लोगों ने भी श्री चौहान को हज यात्रा की मुबारकबाद दी है। उक्त जानकारी अजीज चौहन सेनू ने प्रेस नोट में दी है।