महासमुन्द
कांग्रेस भवन से निकाली अंतिम यात्रा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 जून। महासमुंद जिले में बुधवार देर रात सडक़ हादसे में कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी (48 वर्ष) की मौत हो गई। उनके शव को कल कांग्रेस भवन लाया गया। वे जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष थे। कांग्रेस भवन में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। जानकारी मिली है कि घटना दिनांक को वे बाइक से सफर कर रहे थे कि अज्ञात स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी थी और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।
यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी रात साढ़े 12 बजे बरोंडा चौक की ओर से क्लब पारा स्थित घर लौट रहे थे। सुविधा एसटीडी के पास जैसे ही वे राइट टर्न करते हुए सडक़ पर पहुंचे, नेहरू चौक की ओर से बरोंडा चौक जा रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे कांग्रेस नेता अपनी गाड़ी से उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरे। उनकी गाड़ी 50 मीटर दूर पर पड़ी हुई मिली। इस हादसे में सुरेश द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस नेता को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे कचहरी चौक से जाने वाले स्वाध्याय केंद्र के पीछे लिंक रोड के पास हुआ। आरोपी ड्राइवर ने कांग्रेस नेता की दोपहिया को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया। जिसकी पता तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने कहा कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि स्कॉर्पियो का नंबर पता चल सके। इसके आधार पर उसके मालिक तक पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में वाहन इमली भाठा निवासी किसी शख्स का होना पता चला है।
स्व. द्विवेदी के सम्मान में कल कांग्रेस भवन में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। कांग्रेस भवन में सुरेश द्विवेदी के पार्थिव शरीर को आम नागरिकों के दर्शनार्थ रखा गया। पश्चात कांग्रेस भवन से अंतिम यात्रा निकाली गई। कांग्रेस भवन के श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, महिला आयोग की सदस्य अनीता जी रावटे, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, सती साहू, लक्ष्मी देवांगन, हीरा बंजारे मंडी अध्यक्ष, गोविंद साहू उपाध्यक्ष, नरेंद्र दुबे, हरबंश सिंह ढिल्लो, सोमेश दवे, प्रदीप चंद्राकर, विजय साव, गौरव चंद्राकर,डा.तरुण साहू, अमन चंद्राकर, सुनील चंद्राकर,माया पांडे, ब्रिजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, साधना नैनी गौड़, लता कैलाश चंद्राकर,भूमिका ध्रुव, लक्ष्मी सोनी, निर्मला चंद्राकर, समेत सै$कड़ों लोग शामिल हुए।