महासमुन्द

घंटों लेट पहुंचे रही ट्रेनें
31-May-2023 3:31 PM
घंटों लेट पहुंचे रही ट्रेनें

महासमुंद, 31 मई। महासमुंद से होकर गुजरने वाली रायपुर-विशाखापट्टनम रेल मार्ग में तीन प्रमुख ट्रेनें काफी विलम्ब से चल रही हैं। इनमें पुरी से दुर्ग जाने वाली एक्सप्रेस सुपरफास्ट कल घंटों विलम्ब से चली। इसी तरह इंटरसिटी एक्सप्रेस जिसका यहां आने का समय प्रात: लगभग 8.30 बजे हैं। 

वह अपने निर्धारित समय से 3 घंटे विलम्ब से पूर्वान्ह 11.30 बजे महासमुंद पहुंची। इसी तरह लंबी दूरी की समता सुपरफास्ट हजरत निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम जाने वाली ट्रेन जो सुबह 7 बजे महासमुंद आती है, कल 5 घंटे विलम्ब से चली। यह ट्रेन पूर्वान्ह 11.55 बजे पहुंची। जबकि तीसरी एक अन्य साप्ताहिक एक्सप्रेस पुरी से गुजरात होकर अजमेर जाने वाली गाड़ी पूर्वान्ह 11 बजे के बजाय ट्रेन 3 घंटे लेट होकर दोपहर तकरीबन 2 बजे महासमुंद पहुंची।
 


अन्य पोस्ट