महासमुन्द

हादसे में घायल महिला की मौत
29-May-2023 2:50 PM
हादसे में घायल महिला की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,29 मई। महासमुंद के सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बिजराभांठा में सडक़ हादसे में 24 वर्षीय महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला प्रेमलता पति शिवकुमार साहू ग्राम सेमरापाली थाना बरमकेल निवासी की मौत हो गई। घटना की सूचना थाने में शिवकुमार ने दी। जिसके आधार पर पलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट