महासमुन्द

कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
29-May-2023 2:49 PM
कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 मई। छग कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

कल रविवार को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष रवि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी की टीम ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान संसदीय सचिव  चंद्राकर ने नियुक्ति आदेश देते हुए आशा व्यक्त की कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी जा रही है उस पर वे खरा उतरने हरसंभव प्रयास करेंगे।

 संसदीय सचिव चंद्राकर ने कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों को जन.जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया।

इस दौरान झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष रवि सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष बंटी चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत यादव व सौरभ श्रीवास्तव, सदस्य अरबाज खान, जनक बघेल, वासू कुर्रे, सज्जाद खान, सुजीत ठाकुर, रूपेंद्र साहू, यशवंत सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट