महासमुन्द

बेदखली से नाराज फुटकर कारोबारियों का धरना शुरू
29-May-2023 12:58 PM
बेदखली से नाराज फुटकर कारोबारियों का धरना शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 मई
। बेदखली के बाद आज 11 बजे  से फुटकर व्यापारियों ने नगरपालिका के सामने पंडाल लगाकर धरना शुरू कर दिया है। 

ज्ञात हो कि नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते बेदखल हुए फुटकर कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. विमल चोपड़ा और विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर से फुटकर व्यापारियों ने मुलकात कर पालिका द्वारा दुकानों को हटाये जाने के बारे में  बताया था। कोई हल नहीं निकला तो वे धरने पर बैठ गए हैं। 

ये  सभी  महासमुंद के मुख्य मार्ग में फुटपाथ से दूर नाली के उपर दुकान व  ठेला लगाकर वर्षों से व्यवसाय करते चले आ रहे थे।  इन व्यापारियों को नगर पालिका ने बेदखल कर दिया है। इन व्यापारियों की दुकानों से होने वाली कमाई से  आजीविका चलती है।

 


अन्य पोस्ट