महासमुन्द

महासमुंद में सुबह-सुबह पारा 34 पर
28-May-2023 4:06 PM
महासमुंद में सुबह-सुबह पारा 34 पर

नौतपा के पांचवें दिन प्रचंड गर्मी, सडक़ें सूनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 28 मई।
नौतपा के आज पांचवें दिन प्रचंड गर्मी से जीव जंतु हलाकान हैं। समाचार लिखते वक्त सुबह के सवा दस बजे थे और तापमान 34 डिग्री पर था। कल शनिवार को महासमुंद जिले का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रहा। प्रदेश के सबसे गर्म 3 जिलों में पहले स्थान पर महासमुंद है। 

कल शाम मौसम विभाग की संभावना के अनुसार 2घंटे तक तेज आंधी तूफ ान से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ठेले-खेमचे में सामान बेेचने वाले दोपहर 12 बजे से ही घरों को लौट रहे हैं। वहीं शहर की अधिकांश दुकानों में दोपहर 12 से 4 बजे तक शटर बेद रहने लगा है। शाम को दुकानें कुल भी जाती हैं लेकिन खरीददारों का टोटा पड़ा हुआ है। लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। दोपहर को शहर की गलियां और सडक़ें सूनी रहने लगीं हैं। 
 


अन्य पोस्ट